
नागपुर संभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए प्रचार थम गया है जहाँ कांग्रेस के अभिजीत वंजारी और बीजेपी के सुधाकर कोहले समेत 38 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बुधवार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 455 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव में नागपुर संभाग के 6 जिलों के कुल 2,55,581 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 1,47,280 पुरुष और 1,08,301 महिला मतदाता शामिल हैं।