पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 12:35 बजे रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का एक ट्रेनिंग विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया, जिसमें सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है।
इसी एयरस्ट्रिप पर 28 जनवरी को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का लियरजेट 45 विमान क्रैश हुआ था, जिसमें उनकी और 4 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि अजित पवार वाले पुराने हादसे की रिपोर्ट अगले साल जनवरी तक आने की उम्मीद है।