कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया है कि जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में एक स्कूल का निरीक्षण करने गई उनकी टीम पर भाजपा समर्थित गुंडों ने हमला कर दिया।
CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने दावा किया कि स्कूल एक भैंसों के तबेले में चल रहा है और विरोध करने पर कमल प्रधान के नेतृत्व में टीम के साथ मारपीट की गई।
आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए राजस्थान पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है।