
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई फुटबॉल क्लब (Mumbai FC) में शामिल हो गए हैं और वे एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट डूरंड कप में खेलते नजर आएंगे।
क्लब के डायरेक्टर जोहेब खान ने पुष्टि की है कि टाइगर का नाम स्क्वाड में रजिस्टर कर लिया गया है और वे फिलहाल टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
सुरक्षा कारणों से टाइगर के डेब्यू मैच की तारीख अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनके डूरंड कप कैंपेन के दौरान किसी एक मैच में खेलने की पूरी उम्मीद है।