
उत्तराखंड में नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए एडमिशन का मामला सामने आने पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद 7 सदस्यीय एसआईटी सभी रिजर्व कैटेगरी के जमा प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है.
शुरुआती जांच में 8 उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिलने पर उनके एडमिशन और प्रमाण पत्र रद्द किए जा चुके हैं.