
पाकिस्तान की सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच जारी संघर्ष को लेकर कहा है कि वह सऊदी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
आईएस पीआर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि मक्का और मदीना समेत सऊदी की सुरक्षा के लिए सेना किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
दूसरी ओर, हूती नेता अल-हूती ने सऊदी अरब पर यमन के खिलाफ सैन्य कदमों का समर्थन जुटाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाने का दावा किया है.