बलूचिस्तान के केच जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विकास कार्यों में लगे 6 मजदूरों की अगवा कर निर्मम हत्या कर दी है।
27 जुलाई को क्लाटुक इलाके से अगवा किए गए इन मजदूरों में पंजाब के 4 और खैबर पख्तूनख्वा के 2 लोग शामिल थे, जिनके शव तुर्बत के पास बरामद हुए हैं।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, BLA अब चीनी निवेश और खनन परियोजनाओं को ठप करने के लिए मजदूरों और इंजीनियरों को निशाना बना रहा है, जो उनकी रणनीति में एक खतरनाक बदलाव है।