
दुमका जिले के शिक्षक डॉ. सपन कुमार को 5 सितंबर को रांची में आयोजित समारोह में राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. सपन कुमार को यह सम्मान कम लागत में स्थानीय संसाधनों से शिक्षण नवाचार विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें जेसीईआरटी निदेशक द्वारा आमंत्रित किया गया है।