
भारत के लिए पेट्रोल का इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस इस महीने बढ़कर 133.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
मध्य पूर्व में तनाव और सप्लाई में रुकावट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर के पार चली गई हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 5 रुपये और डीजल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.