एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान के हालिया स्लिम लुक और मसल्स में कमी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
सोहेल से पहले हिमेश रेशमिया, राम कपूर, करण जौहर और राजकुमार राव जैसे सितारे भी वजन घटाने या बदलने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं।
करण जौहर पर तो वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक और मूंजारो जैसी ड्रग्स लेने के आरोप भी लग चुके हैं, जो उनके फंकी लुक के साथ चर्चा का विषय बने थे।