15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए आर अश्विन ने अपनी प्लेइंग XI में सरफराज खान और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखा है।
अश्विन ने नंबर-6 के लिए ध्रुव जुरेल को चुना है और बॉलिंग अटैक में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार को शामिल किया है।
टीम के टॉप-5 में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बरकरार रखा गया है, जो गॉल की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर खेलेंगे।