
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम से बढ़ी हुई नकदी कम करने के लिए सरकारी बॉन्ड की ओपन मार्केट बिक्री के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।
यह बिक्री सितंबर महीने में तीन अलग-अलग चरणों यानी 17, 21 और 28 सितंबर को तीन किस्तों में पूरी की जाएगी।
बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त रकम बढ़ने की बड़ी वजह विशेष फॉरेक्स स्कीम के तहत बैंकों द्वारा जुटाए गए करीब 127 अरब डॉलर का भारी विदेशी मुद्रा प्रवाह है।