रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कुरील द्वीप समूह के इतुरुप द्वीप का दौरा किया, जिस पर जापान अपना क्षेत्रीय दावा करता है।
जापान ने इस यात्रा पर कड़ा राजनयिक विरोध जताया है, क्योंकि दोनों देशों के बीच इन द्वीपों को लेकर 80 वर्षों से विवाद चल रहा है।
इन द्वीपों में 1,900 टन सोना-चांदी और रेनियम जैसे कीमती धातुओं के बड़े भंडार मौजूद हैं, जो इन्हें आर्थिक और सैन्य रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं।