पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता मुर्तजा वहाब ने बिलावल भुट्टो की शादी से जुड़ी सभी खबरों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।
सोशल मीडिया पर 38 वर्षीय बिलावल की 26 वर्षीय ऑस्ट्रियन आर्कडचेस ग्लोरिया वॉन हाब्सबर्ग से शादी की खबरें चल रही थीं, जिन्हें पार्टी ने आधिकारिक तौर पर गलत बताया है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की हालिया यूरोप यात्रा को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन प्रेसीडेंसी ने इसे केवल एक निजी यात्रा बताया है।