दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने 50 गेंदों में 95 रनों की आतिशी पारी खेलकर ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई।
सार्थक ने सिमरजीत सिंह के एक ही ओवर में 29 रन कूटे और अपनी पारी में कुल 8 छक्के और 7 चौके लगाए, जिससे टीम ने 172 रनों का लक्ष्य हासिल किया।
सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने अपनी हाफ सेंचुरी के बाद टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के अंदाज में जश्न मनाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।