
मुंबई के मुंब्रा में 19 वर्षीय नामीराह तारिक खान द्वारा पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नया पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आने पर महाराष्ट्र ATS की जांच शुरू हो गई है.
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि नामीराह के पिता तारिक खान का नाम 2001 के SIMI और 2006 व 2011 के इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े मामलों में आ चुका है और वह फरार चल रहा है.
मुंब्रा पुलिस ने इस मामले में नामीराह तारिक खान के खिलाफ Passport Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.