
भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 223 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में सर्वाधिक 69 रन जड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियन टीम 20 ओवरों में 209/7 रन ही बना सकी, और अर्शदीप सिंह ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए।