
एक्टर प्रकाश राज ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के आरोप में सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की पांच दिन की न्यायिक हिरासत की तीखी आलोचना की है।
उन्होंने सवाल उठाया कि तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर आधी रात के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति आखिरी बार ब्रिटिश शासन के दौरान देखी गई थी।