
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक शक्ति की सराहना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के स्वार्थ में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें देश को अलगाववाद में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि से लेकर विनिर्माण और रोजगार सृजन तक हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है।