
भारतीय स्पिनर रविश्रीनिवासन साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन-2 मैच में डर्बीशायर के खिलाफ कुल 7 विकेट लिए और 17 मेडन ओवर फेंके।
साई किशोर ने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए, जिससे ग्लूस्टरशायर ने डर्बीशायर को 213 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
अक्टूबर 2023 में एशियाई खेलों में डेब्यू करने वाले साई किशोर अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और काउंटी में यह प्रदर्शन उनकी टीम इंडिया में वापसी के लिए अहम हो सकता है।