
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में 5 सदस्यों वाली एक हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया है.
इस कमेटी में जस्टिस रेड्डी के अलावा पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, पूर्व जज शालिन्दर कौर, पूर्व सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और पूर्व डीजीपी एल आर बिश्नोई को शामिल किया गया है.
चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और वी मोहना की बेंच ने कमेटी को जल्द अंतरिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है और मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की है.