भारतीय राजनयिक ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए उसे नाकारा और निकम्मा करार दिया है।
भारत ने पीओजेके चुनावों को दिखावा बताया और सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए संधि के उल्लंघन पर नाराजगी जताई।
यह बयान इस्लामाबाद के साथ बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के बर्ताव ने द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।