पाकिस्तान 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता कर रहा है और उसने अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करने की पुष्टि की है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि मेजबान देश होने के नाते सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजना उनका दायित्व है।
भारत ने अक्टूबर 2024 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को SCO बैठक के लिए पाकिस्तान भेजा था, लेकिन द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के बजाय केवल बहुपक्षीय एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया था।