श्री रामलीला महासंघ ने नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायणम्' के मेकर्स से फिल्म की रिलीज से पहले एक स्पेशल प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है।
महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे फिल्म के खिलाफ दिल्ली और अन्य राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
यह फिल्म 2026 की दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।