
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की WhatsApp सेवा (नंबर 8796441800) अब काम कर रही है, जिससे सदस्य PF बैलेंस और पिछली 5 ट्रांजैक्शन चेक कर सकते हैं.
यह सेवा 1 नवंबर को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर लॉन्च की थी.
सदस्यों को केवल आधिकारिक नंबर पर 'Hi' मैसेज करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद जानकारी मिल जाएगी.