
मेटा ने भारत समेत एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में थ्रेड्स के लिए पैरेंटल सुपरविजन फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है.
इसके जरिए माता-पिता फैमिली सेंटर की मदद से अपने बच्चों का पिछले 7 दिन का स्क्रीन टाइम और दैनिक औसत समय देख सकेंगे.
पैरेंट्स रात के समय स्लीप मोड के तहत थ्रेड्स के इस्तेमाल को ब्लॉक करने के साथ ही डेली टाइम लिमिट भी तय कर सकेंगे.