
आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित कैट 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 22 सितंबर को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी।
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1,350 रुपये है।
यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देश भर के 170 शहरों में तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।