
कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर होने की पुष्टि हुई है और मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई।
करीब 90 मिनट तक चले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उनके दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया और लंग एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप की सर्जरी सफल होने पर खुशी जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।