अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 4 नागरिकों की मौत हो गई है।
इस प्राकृतिक आपदा में सेना के 5 जवान भी लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।