झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ पिछले 19 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
रघुवर दास ने मांग की है कि सरकार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराए और 2024 की शारीरिक परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले 19 अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे।
भाजपा नेता ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई, तो वे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।