
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल के Temple wearable डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
फिलहाल यह मौका केवल उन्हीं यूजर्स को मिल रहा है जिन्होंने पहले अर्ली एक्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि आम यूजर्स के लिए यह 1 नवंबर से खुलेगा.
कंपनी के अनुसार इस डिवाइस की हर यूनिट हाथ से बनाई जाएगी और प्री-ऑर्डर के बाद डिलीवरी तीन महीने के भीतर होने की उम्मीद है.