
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक वर्ष 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
इस मंजूरी के बाद कॉलेज के लिए 103 मंजूर नियमित पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ समय पर भर्ती शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से एक बार की छूट का अनुरोध किया था।