
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देश के कुल 48 चयनित शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुनमुन भट्टाचार्य को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र, शाल और 50 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई है।