
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP के अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, उन्होंने 3149 वोट हासिल किए।
अंकित बिढान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ASAP के आदिल बराड़ को 513 वोटों के अंतर से हराया, जबकि NSUI के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
ABVP ने सेक्टर-11 स्थित सरकारी बालिका महाविद्यालय और पीजीजीसी-46 में भी छात्र परिषद चुनावों में निर्णायक जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाया है।