
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्दियों के कोहरे में होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के तहत सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के पास एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन तैनात किए जाएंगे।
इसके अलावा कोहरे में दिशा स्पष्ट करने के लिए रिफ्लेक्टिव चिह्न, कैट्स आई, जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क की सफेद पट्टियों को दुरुस्त किया जाएगा।