अंबाला में सिख जत्थेबंदियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद HSGMC प्रधान गुरसिमरन सिंह मंड समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने गैस टैंकर से छेड़छाड़ की साजिश रची थी, जबकि झींडा ने इसे अकाल तख्त का मामला बताया है।
झड़प के दौरान एक डीएसपी का हाथ कट गया और उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।