
सैमसंग इंडिया ने टीवी और होम अप्लायंसेज बिजनेस में लागत कम करने के लिए करीब 100 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
छंटनी की मुख्य वजह मेमोरी चिप की कीमतों में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी के कारण उत्पादन लागत का बढ़ना है।
कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी के साथ हर साल की सर्विस के बदले एक महीने की एक्स्ट्रा सैलरी का सर्वेंस पैकेज दे रही है।