सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान आवश्यक सेवाओं के बाधित होने से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान आम जनता को होने वाली समस्याओं को रोकने के लिए व्यावहारिक निर्देश कैसे जारी किए जा सकते हैं।
अदालत अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर रोक लगाने और प्रदर्शनों के कारण आवश्यक सेवाओं के बाधित होने के मामलों पर एक साथ सुनवाई करेगी।