
गूगल ने भारत में अपने वियरेबल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर 'Fitbit Air' को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है।
यह डिवाइस उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो बिना नोटिफिकेशन के झंझट वाला एक हल्का और स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर तलाश रहे हैं, जो शारीरिक गतिविधियों को ट्रैक करने में सक्षम है।
कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसके फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।