
अमेरिका में ट्रंप सरकार ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) के तहत विदेशी छात्रों से करीब 1 लाख डॉलर यानी 96 लाख रुपये फीस वसूलने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
यह प्रस्ताव होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा व्हाइट हाउस को भेजा गया था जिसकी समीक्षा 11 सितंबर को पूरी हो चुकी है, हालांकि अभी इसे लागू नहीं किया गया है।
अमेरिका में वर्तमान में 3.3 लाख से अधिक भारतीय छात्र रजिस्टर्ड हैं और इस भारी संभावित फीस से छात्रों की चिंता काफी बढ़ गई है।