
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक कॉरिडोर IMEC का खुलकर समर्थन किया है।
ट्रंप ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग पर हो रहे हमलों और ईरान से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के बीच ऊर्जा सप्लाई के लिए वैकल्पिक मार्गों और पाइपलाइन की सख्त जरूरत है।
भारत, खाड़ी देशों और यूरोप के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन में की गई थी।