स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को एक प्रमुख ग्लोबल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से हाई-डेंसिटी ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए 210 मिलियन डॉलर का बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है।
यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल की अवधि में पूरा किया जाएगा, जबकि कंपनी ने इससे पहले 1 जुलाई को घरेलू टेलीकॉम ऑपरेटर से 960 करोड़ रुपये का सप्लाई एग्रीमेंट हासिल किया था।
जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,910 करोड़ रुपये और एबिटा 397 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल क्रमशः 87% और 184% की वृद्धि को दर्शाता है।