
स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एम्स नई दिल्ली ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित मैमोग्राफी तकनीक BPL Technologies को ट्रांसफर की है।
यह तकनीक रेडियोलॉजिस्ट्स को मैमोग्राफी की तस्वीरों की व्याख्या करने और संदिग्ध बदलावों की पहचान करने में तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए विकसित की गई है।
एम्स के अनुसार, इस तकनीक से छोटे शहरों और ब्रेस्ट इमेजिंग विशेषज्ञों की कमी वाले इलाकों में डॉक्टरों को जांच में बड़ी मदद मिल सकेगी।