राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े सुपारी आयात घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिससे सरकारी खजाने को 2500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
आरोपी दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से सुपारी मंगाकर उसे बांग्लादेशी मूल का बताकर SAFTA के तहत 100% कस्टम ड्यूटी छूट का गलत फायदा उठा रहे थे।
इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कोलकाता व विशाखापत्तनम में छापेमारी के दौरान 75 लाख रुपये नकद व 160 मीट्रिक टन सुपारी जब्त की गई है।