
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात थे और जेल से पैरोल पर आए भाइयों उमर और अली ने शव को कंधा दिया।
शाम 6:45 बजे जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा और रात 8 बजे तक पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उमर और अली को वापस जेल रवाना कर दिया।