
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कोलकाता में कहा कि भारत और अमेरिका डिफेंस, आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर में सहयोग बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर हुए 'तरंग शक्ति' सैन्य अभ्यास और जेनेरिक दवाओं के आयात में भारत के भरोसे का विशेष जिक्र किया।
गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया बातचीत का हवाला देते हुए आगे बड़े घटनाक्रम के संकेत दिए।