
सरकार द्वारा बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचे जाने के बावजूद, देश के कई हिस्सों में लोगों को बाजार में प्याज 60 से 70 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है.
उत्पादक राज्यों से प्याज को 'कांदा एक्सप्रेस' और NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार तथा मोबाइल वैन के जरिए बड़े शहरों तक पहुंचाया जा रहा है.
रबी और खरीफ फसल के बीच का समय होने के कारण सप्लाई कुछ समय के लिए कम हुई है, जबकि 2025-26 में कुल प्याज उत्पादन 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है.