
सिनेमाघरों में लंबी सफलता के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
दर्शक इस फिल्म को सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आगामी 27 नवंबर से देख सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 453.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।