
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के हवाई अड्डों पर किए गए हमलों के बाद भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने, घरों के अंदर रहने और सोशल मीडिया पर घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें शेयर न करने की सलाह दी है।
भारत ने नागरिक ठिकानों पर हुए इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।