
लखनऊ के एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 27 वर्षीय युवती के पेट से 20 सेंटीमीटर और करीब दो किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया।
ट्यूमर से चिपकी शरीर की मुख्य नस आईवीसी को हटाकर डॉक्टरों ने बोवाइन पेरिकार्डियम यानी गाय के दिल की झिल्ली से विशेष ग्राफ्ट तैयार कर नई नस बनाई।
सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी के बाद मरीज की दोनों किडनी सामान्य रूप से काम कर रही हैं और उसे रिकवरी के लिए दवाएं दी जा रही हैं।